अभी तक बड़ी हिंदी फिल्मों की पहले सप्ताह की कमाई पर गौर किया जाए तो भारत में एक सप्ताह में सबसे ज्यादा नेट कलेक्शन लगभग 206 करोड़ रूपये सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का है.
दूसरे नंबर पर रणबीर कपूर की 'संजू' है, जिसने एक सप्ताह में करीब 203 करोड़ रूपये का नेट कलेक्शन किया.
जबकि आमिर खान की 'दंगल' ने एक सप्ताह में लगभग 198 करोड़ रूपये अपने खाते में जमा किये.
लेकिन 'एंडगेम' ने कमाई के मामले में इन सभी हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.
फिर भी हमारा सुपर हीरो 'बाहुबली' है अब भी सबसे आगे है.
'एवेंजर्स एंडगेम' की इस प्रचंड सफलता के बाद भी एक बात जो बेहद दिलचस्प है वह यह कि इस फिल्म ने चाहे अन्य सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए लेकिन हमारी 'बाहुबली-2' का किला भेदने में हॉलीवुड की यह फिल्म सफल नहीं हो सकी है.
'एवेंजर्स एंडगेम' भारत में अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ हुई है. इस फिल्म की कमाई के उपरोक्त सभी आंकड़े इन चारों भाषाओँ के संस्करणों को मिलाकर हैं.
ऐसे ही 'बाहुबली-2' भी 28 अप्रैल 2017 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम यानी चार भाषाओँ में प्रदर्शित हुई थी. तब 'बाहुबली-2' ने पहले दिन जहाँ सिर्फ हिंदी संस्करण से करीब 41 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था वहां चारों भाषाओँ में मिलाकर कुल 121 करोड़ रूपये का रिकॉर्ड बिजनेस किया.
लेकिन इस जबरदस्त और शानदार ओपनिंग रिकॉर्ड को न कोई हॉलीवुड की फिल्म तोड़ पायी है और न ही भारतीय सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म '2.O' ( टू पॉइंट ओ').
'बाहुबली-2' की लाइफटाइम कमाई की बात करें तो इसके हिंदी प्रिंट ने ही भारत में ही कुल मिलाकर करीब 510 करोड़ रूपये का विशुद्द संग्रह किया था. जबकि 'बाहुबली-2' की चारों भाषाओँ की कुल जीवन पर्यंत आय लगभग 1060 करोड़ रूपये थी.
'बाहुबली-2' के इस रिकॉर्ड को भी न कोई और देशी विदेशी फिल्म तोड़ पायी और न ही यह 'एंडगेम', 'बाहुबली-2' के इस विशालकाय आंकड़े को छू सकती है. यानी हमारा यह एक सुपर हीरो 'बाहुबली' हॉलीवुड के सभी सुपर हीरो पर भारी है.
'एंडगेम' का निर्माण हॉलीवुड की सुप्रसिद्द संस्था 'मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स' के मार्वल स्टूडियो द्वारा हुआ है. मार्वल यूनिवर्स ने विश्व प्रसिद्द मार्वल कॉमिक्स के लोकप्रिय चरित्रों पर आधारित अपनी पहली फिल्म 'आयरन मैन' का निर्माण सन 2008 में किया था. जिसे दर्शकों ने इतना पसंद किया कि इस बैनर से एक के बाद एक सुपर हीरो वाली फ़िल्में आने लगीं.
'एवेंजर्स एंडगेम' उसी कड़ी में 22 वीं फिल्म है. जबकि 'एंडगेम' 'एवेंजर्स' का चौथा सीक्वेल है. इसी के साथ ही इन फिल्मों की ये श्रंखला यहीं समाप्त हो जायेगी. इस कारण भी इस फिल्म के लिए दर्शको का क्रेज कुछ अलग ही है. निश्चय ही ये उन दर्शकों के लिए एक टीस जैसा ही है कि जिन कॉमिक किरदारों को वे बरसों से पढ़ते- देखते आ रहे हैं,यह अब उनकी अंतिम फिल्म है.
यहाँ यह भी बता दें कि मार्वल कॉमिक्स के इन आकर्षक और साहसी किरदारों की रचना सुप्रसिद्द लेखक स्टेन ली ने की थी.
उनके बनाये स्पाइडरमैन, आयरन मैन, हल्क, थोर और कैप्टन अमेरिका आज तक दुनिया में धूम मचाये हुए हैं.
दिलचस्प यह भी है कि स्टेन ली का पहला कॉमिक 'एवेंजर्स' ही था जो सन 1963 में प्रकाशित हुआ था. स्टेन ली अपने कॉमिक पर बनी लगभग सभी फिल्मों में मेहमान भूमिका भी निभाते रहे हैं.
लेकिन अब आगे वह भी किसी फिल्म में दिखाई नहीं दे सकेंगे. क्योंकि 13 नवम्बर 2018 को ही स्टेन ली का 95 बरस की आयु में निधन हो गया था.
'एवेंजर्स' सीरिज की पहली फिल्म 'द एवेंजर्स' के नाम से सन 2012 में प्रदर्शित हुई थी. जबकि इसका पहला सीक्वेल सन 2015 में आया था- 'एवेंजर्स -ऐज ऑफ़ अल्ट्रान' के नाम से.